{"_id":"61bdec4b88ff6a6cba340e21","slug":"video-of-groom-beating-in-sahibabad-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज होम में दूल्हे की पिटाई: कई शादी करने के बाद फिर निकाह करना चाहता था लड़का, लड़की वालों ने बजा दी 'बैंड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज होम में दूल्हे की पिटाई: कई शादी करने के बाद फिर निकाह करना चाहता था लड़का, लड़की वालों ने बजा दी 'बैंड'
Sat, 18 Dec 2021 07:42 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:42 PM IST
सार
वायरल वीडियो में कुछ लोग दूल्हे की पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो अर्थला के एक मैरिज होम का है। वीडियो में वेटर खड़े होकर दूल्हे की पिटाई को देख रहे हैं।
विज्ञापन
दूल्हे को पीटते लड़की पक्ष के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई शादी कर चुके दूल्हे की पोल खुलने और दहेज मांगने पर लड़की पक्ष ने अर्थला स्थित एक मैरिज होम में दूल्हे की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे समेत दो पर धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोग दूल्हे की पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो अर्थला के एक मैरिज होम का है। वीडियो में वेटर खड़े होकर दूल्हे की पिटाई को देख रहे हैं। कुछ लोग बीच बचाव कराते हुए भी दिखे। एक दो महिला दूल्हे को बचाने के लिए भी आगे आती दिख रही हैं। जबकि कई लोग घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
यह है मामला
पुलिस जानकारी के अनुसार यह मामला बीते रविवार का है। मामले में दुल्हन के भाई अनस निवासी न्यू जाफराबाद दिल्ली ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी मुजम्मिल हुसैन निवसी सिकंदरा गोदला आगरा के साथ तय की थी। 12 दिसंबर को बरात वृंदावन मैरिज होम अर्थला में आई थी। आरोप है कि खाना खाने के बाद दूल्हा व उसके पिता ने निकाह से पहले 10 लाख रुपये नकद व एक हीरे के अंगूठी की मांग की। इससे पहले तीन लाख नकद और एक लाख रुपये की हीरे की अंगूठी दी जा चुकी थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि दूल्हा पहले भी कई बार शादी कर चुका है। अब उसकी बहन से भी झूठ बोलकर शादी करना चाहता है। जबकि रिश्ता पक्का होने पर यह बातें नहीं बताई गईं थीं। पीड़ित पक्ष ने पूरे आयोजन में करीब आठ लाख रुपये खर्च होने का भी हवाला दिया है। दूल्हा और उसके परिवार वालों पर बदनामी करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दूल्हा मुजम्मिल हुसैन व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन