{"_id":"616929e85c3d7673b07099d3","slug":"video-of-bike-riders-doing-stunts-goes-viral-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बुलेट रानी के बाद अब बाइक सवार युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बुलेट रानी के बाद अब बाइक सवार युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल
Fri, 15 Oct 2021 12:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:43 PM IST
सार
वीडियो में चार युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। रास्ते में उनका दोस्त मिल जाता है तो वह भी उनसे उसे साथ ले जाने के लिए कहता है, जिसके बाद वे उसे भी साइड में लटकाकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में स्टंट के दौरान एक बाइक पर सवार पांच युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न सोशल मीडिया एप्स पर रील वीडियो अपडेट करने की होड़ में युवक और युवतियां अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते हैं। कुछ महीनों पहले एक युवती ने भी बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल किया था। जिले में ही अब युवकों का वीडियो एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस वीडियो बनाने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। युवती के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जिले की ट्रैफिक पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
वीडियो में चार युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। रास्ते में उनका दोस्त मिल जाता है तो वह भी उनसे उसे साथ ले जाने के लिए कहता है, जिसके बाद वे उसे भी साइड में लटकाकर ले जाते हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इन युवकों की तलाश में जुट गई है। बाइक का नंबर दिख रहा है, जिसकी सहायता से युवकों को तलाशा जा रहा है। यह वीडियो जिला के विजय नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन