देखें घमासान का Live Video: दो महिलाओं की मारपीट में बुजुर्ग ने खूब किए हाथ 'गर्म', युवक दीवार कूदकर भागा
सोशल मीडिया पर रविवार को दो वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक 39 सेकेंड की वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे बढ़ने पर महिलाओं के बीच मारपीट होती दिख रही हैं। इसमें एक युवक टूटी हुई दीवार को कूंदकर भागता हुआ दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के खुर्जा स्थित कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर में महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
टूटी हुई दीवार कूदकर भागा युवक
सोशल मीडिया पर रविवार को दो वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक 39 सेकेंड की वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे बढ़ने पर महिलाओं के बीच मारपीट होती दिख रही हैं। इसमें एक युवक टूटी हुई दीवार को कूंदकर भागता हुआ दिख रहा है। जिसे एक महिला रोकने का प्रयास करती है। साथ ही अन्य महिला को पीट रही है। वहीं, दूसरा वीडियो 23 सेकेंट का वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मारपीट करती दिख रहीं हैं। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक पक्ष ने दी पुलिस को तहरीर
मामले में एक पक्ष के मोनू कुमार निवासी मुरारी नगर ने पुलिस को तहरीर दी है। मोनू का कहना है कि उनकी बहन रेखा का एक महिला से दुकान का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार की शाम उक्त महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनकी दुकान में गालियां देते हुए आ गई। दूसरे पक्ष से भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।