फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicle parking problem in RDC to be resolved; multi-level parking facility to be built.

Ghaziabad News: आरडीसी में वाहन खड़े करने की समस्या का होगा समाधान, बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking problem in RDC to be resolved; multi-level parking facility to be built.
हापुड़ रोड में कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहन व लगा जाम। संवाद
गाजियाबाद। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल आरडीसी और हापुड़ रोड पर वर्षों से बनी पार्किंग की समस्या दूर होने की उम्मीद है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने यहां 125 करोड़ रुपये से मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर कदम आगे बढ़ा दिए हैं। पार्किंग बनने से हर दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को परियोजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी गई। जीडीए के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि निर्माण के लिए इच्छुक कंपनियां 10 जुलाई से आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद एक अगस्त को चयनित कंपनी का फैसला होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने बताया कि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो वर्ष 2027 के अंत तक पार्किंग तैयार हो जाएगी। इसमें लगभग 700 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। सामान्य पार्किंग के साथ ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे कम स्थान में अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed