{"_id":"6070a97b8ebc3e8d1b2ecd06","slug":"vaccination-for-corona-ghaziabad-news-gbd216898789","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन को लेकर हंगामा, आज केवल एक केंद्र पर लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन को लेकर हंगामा, आज केवल एक केंद्र पर लगेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन को लेकर हंगामा, आज केवल एक केंद्र पर लगेगी
गाजियाबाद। जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी हो गई है। शुक्रवार को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया। टीकाकरण बंद हो गया। शनिवार को जिले में सिर्फ एक केंद्र एमएमजी अस्पताल में वैक्सीनेशन होगा। सूत्रों की माने तो बाकी जगह के लिए वैक्सीन नहीं है। हालांकि अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना टीकाकरण में लगे कर्मचारियों की विशेष ट्रेनिंग कराई जा रही है। इस वजह से बाकी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होगा। उधर, प्रधानमंत्री के आह आह्वान पर वैक्सीन उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार सुबह तक केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की 11 हजार डोज थीं। इनसें करीब दोपहर के ढाई बजे तक टीकाकरण किया गया। तीन बजते-बजते कई केंद्रों में वैक्सीन खत्म हो गई। साहिबाबाद, शास्त्रीनगर, खोड़ा, विजयनगर राजनगर समेत कई केंद्रों पर लोग इंतजार करते रहे। विजयनगर में दोपहर के करीब 12 बजे से ही लोगों को वापस लौटाना शुरू कर दिया गया था। खोड़ा में दोपहर दो बजे तक टीकाकरण शुरू हुआ। उसके बाद पहुंचने वाले सभी लाभार्थियों को वापस लौटा दिया गया। इसी तरह से शास्त्रीनगर में भी दोपहर में वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया। निजी अस्पतालों को अभी वैक्सीन की नई खेप नहीं मिली है। इसकी वजह से आज केवल एमएमजी अस्पताल स्थित केंद्र में ही टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रविवार से जिले में पांच दिन का वैक्सीन उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी ट्रेनिंग के लिए शनिवार को सभी केंद्र्रों पर टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया जिले में वैक्सीन की किल्लत नहीं है। वैक्सीन उत्सव मानने को लेकर प्रशिक्षण की तैयारी है।
---
सप्ताह भर से अधिक बढ़ी है किल्लत :
पिछले एक सप्ताह से जिले में वैक्सीन की किल्लत बढ़ी है। शासन से सप्ताह भर पहले 30 हजार डोज स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थीं। इसके बाद छह हजार डोज और भेजी गईं। प्रतिदिन 14 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। सप्ताह भर में 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। ऐसे में कई केंद्रों पर वैक्सीन बिलकुल समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
संयुक्त अस्पताल में भड़के लोग :
संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में टीकाकरण कराने आए लोगों को टोकन दिए गए। करीब 300 लोगों को टीकाकरण के लिए टोकन वितरित किए गए। इस दौरान दोपहर के करीब तीन बजे वैक्सीन खत्म हो गई। घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग इस पर भड़क गए। केंद्र सरकार के पोर्टल पर वैक्सीन संबंधी आंकड़े अपडेट न होने से भी वैक्सीन सप्लाई में दिक्कत आ रही है।