फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uttarakhand girl misdeed on pretext of giving her a job

'15 हजार सैलरी और खाना फ्री': नौकरी के नाम पर दो ने की दरिंदगी, पुलिस से निराश होकर पीड़िता पहुंची कोर्ट

Sat, 31 May 2025 07:14 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 31 May 2025 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Uttarakhand girl misdeed on pretext of giving her a job
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तराखंड निवासी एक युवती ने दो व्यक्तियों पर होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शराब पिलाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास फेंकने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में उत्तराखंड के जिला देहरादून निवासी निवासी युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। उसके तीन बच्चें हैं जोकि उनकी मां के साथ रहते हैं। फरवरी माह में वह कुंभ मेले में स्नान करने गई थी। यहां उनकी मुलाकात आनंद दूबे से हुई थी।
विज्ञापन


आनंद दूबे ने वाराणसी में एक होटल व हापुड़ में अपने दो होटल होने की बात उससे कही थी। आनंद दूबे ने अपने वाराणसी व हापुड़ के होटलों में 15 हजार रुपये महीने की तनख्वा व रहने खाना फ्री में देने की बात कहकर उन्हें झांसे में ले लिया था। इसके बाद उसने उनसे उनका आधार कार्ड लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मई को उसके घर विशेष गर्ग नाम का व्यक्ति आया था। जिसने बताया कि उसे उनके पास आनंद दूबे ने नौकरी पर लाने के लिए भेजा है। विश्वास करने के लिए उसने आनंद दूबे से उनकी फोन पर बातें भी कराई थी। 12 मई की सुबह विशेष कार से उन्हें हापुड़ लेकर आया था। इसके बाद वह दोपहर में उन्हें एक होटल में अपने दोस्त के ऑफिस में छोड़कर आनंद दूबे के दिल्ली से जल्द आने की बात कहकर यहां से चला गया था।

आरोप है कि कुछ देर बाद आनंद दूबे अपने दोस्त विशेष के साथ होटल पहुंचा और उन्हें कार से खाना खिलाने ले गया था। कार में दोनों ने जबरन उन्हें शराब पिलाई थी। इसके बाद दोनों ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे वह अधिक डर गई थी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से जबरन उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास कार से धक्का देकर फेंक दिया था।

वह किसी तरह यहां से कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। 13 मई को उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंची थी।


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आनंद दूबे व विशेष गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed