फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   use parasuit oil before take bath

नहाने से पहले लगाएं नारियल का तेल, पाएं दमकती त्वख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
use parasuit oil before take bath
use parasuit oil before take bath
नहाने से पहले लगाएं नारियल का तेल, पाएं दमकती त्वचा
विज्ञापन

सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त मॉश्चराइजर लगाया जाए। सर्दियां आते ही लोग गर्म पानी से नहाने लगते हैं। अत्यधिक गर्म पानी से कभी नहीं नहाना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो जाती है। सर्दियों में साबुन का प्रयोग कम से कम करें। सर्दियों में त्वचा को जानदार और कोमल बनाने के लिए दही और चीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। ब्यूटी एक्सपर्ट मनीषा बताती हैं कि सर्दियों में अक्सर लोग धूप सेकते हैं और उसकी वजह से स्किन टैनिंग तो होती ही है वो बेजान भी हो जाती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि सर्दियों में सनस्क्रीन का प्रयोग करें। स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है, बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं, स्किन कभी रूखी नहीं होगी। ग्लिसरीन, नींबू और 3-4 बूंद गुलाबजल मिलाकर एक मिश्रण बना लें और इसे एक शीशी में भरकर रख लें। रोजाना इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे और शरीर पर लगाएं और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें।

हाथों की स्किन अगर काफी रूखी है तो इसके लिए या तो नींबू और चीनी को घोलकर उसे हाथों पर लगाएं, नहीं तो शहद और नींबू को मिलाकर उसे हाथों पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें, फायदा होगा। अंडे और शहद का फेस मास्क भी स्किन को कोमल और हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। इसके लिए एक अंडे में थोड़ा सा शहद मिलाएं और फिर उसे चेहरे, हाथों और गर्दन पर लगाएं और एक या दो घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें। मौसमी फल और सब्जियां खाएं। सर्दियां हैं तो खूब गाजर, पालक, मेथी, सरसों, नींबू जैसी चीजें खाने में शामिल करें। 2 चम्मच शहद में एक चम्मच बटर और थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाकर एक पैक बनाएं और उसे चेहरे के अलावा हाथों और गर्दन पर लगाएं। करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। सर्दियों में रोजाना ऐसा करें। इससे न सिर्फ त्वचा कोमल और हेल्दी बनेगी बल्कि रंगत भी गोरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed