फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Urea reaches cooperative societies; farmers gather.

Ghaziabad News: सहकारी समितियों पर पहुंचा यूरिया, जुटे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Urea reaches cooperative societies; farmers gather.
​शिकारपुर क्षेत्र की एक सहकारी स​मिति पर यूरिया लेने पहुंचे किसान। संवाद
बुलंदशहर। जिले में 3100 एमटी यूरिया की रैक पहुंचने के साथ ही साधन समितियों पर बुधवार को यूरिया पहुंच गया। इसका पता लगते ही किसान यूरिया पाने के लिए जुट गए। किसानों ने बताया कि इस समय गन्ना, मक्का, धान व ज्वार समेत अन्य फसलों के लिए यूरिया की जरूरत पड़ रही है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि यूरिया किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की पर्याप्त मात्रा में यूरिया न मिलने की शिकायत मिल रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए यूरिया की रैक मंगाई गई। यूरिया प्राप्त होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं, कुछ किसानों ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया न मिलने की बात भी कही।
विज्ञापन

किसान मोहित, सुरेंद्र, प्रकाश और संतोष आदि ने बताया कि इस समय गन्ना, मक्का, धान व ज्वार समेत अन्य फसलों के लिए यूरिया की जरूरत पड़ रही है। यदि यूरिया नहीं मिला तो उत्पादन पर असर पड़ेगा। वहीं, एआर को-ऑपरेटिव हर्ष कुमार का कहना है कि लगभग सभी सहकारी समितियों व उर्वरक केंद्रों पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है। इसे किसानों को नियमानुसार वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो किसान कम यूरिया देने की शिकायत कर रहे हैं, उनका भी समाधान किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि जिले में अब उर्वरक की कमी नहीं है। जल्द ही यूरिया की एक और रैक आने वाली है। यूरिया की कमी की समस्या लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed