फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UPCA State team plays 29 players in Ghaziabad Zone

यूपीसीए स्टेट टीम में गाजियाबाद जोन के 29 खिलाड़ी दिखा रहे दम

Fri, 23 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
UPCA State team plays 29 players in Ghaziabad Zone
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की विभिन्न आयु वर्ग की प्रदेश स्तरीय टीमों में गाजियाबाद जोन के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया है। गाजियाबाद जोन में आने वाले हापुड़, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के 29 खिलाड़ियों ने यूपीसीए की विभिन्न टीमों में जगह बनाई है।

विज्ञापन


वहीं, यूपीसीए के क्रिकेट सत्र 2017-18 में प्रदेश में गाजियाबाद जोन से सबसे ज्यादा 2089 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जोन में गाजियाबाद से 1061, गौतमबुद्धनगर से 602, बागपत से 250 और हापुड़ से 176 खिलाड़ियों ने नए सत्र में रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि यूपीसीए की विभिन्न टीमों में गाजियाबाद से 22, गौतमबुद्धनगर से छह व हापुड़ से एक खिलाड़ी विभिन्न टीमों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जीसीए की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीसीए के चेयरमैन उमेश चोपड़ा ने बताया कि जीसीए ने सत्र 2016-17 में तीन रणजी मैच, एक सीके नायडू मैच के साथ सीनियर क्रिकेट लीग सहित विभिन्न ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। अंडर-19 में जोन के दो खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलने जाएंगे। इस दौरान जीसीए उपाध्यक्ष दिनेश रैना, आरके वर्मा, धीरेंद्र चौधरी, मनोज गौड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

क्रिकेट क्लबों को दो वर्गों में बांटा जाएगा
जीसीए चेयरमैन उमेश चोपड़ा ने बताया कि गाजियाबाद में संचालित होने वाले 38 क्लबों को दो वर्गों में बांटा जाएगा। पहले ए वर्ग में चार-चार खिलाड़ियों को गाजियाबाद जोन की टीम में जगह दी जाएगी।


फिर बी वर्ग में दो-दो खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष से जीसीए की ओर से लगातार आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के मैचों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed