फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Up nikay chunav People started claiming for tickets over phone

माननीय... ध्यान रखिएगा: फोन पर शुरू हुई दावेदारी, पत्नी और बहू के लिए हो रहा टिकट का जुगाड़, जानें दलों का हाल

Sun, 02 Apr 2023 09:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

सत्ताधारी दल भाजपा में करीब 15 दावेदारों ने जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अभी छह अप्रैल तक कोई आवेदन नहीं लिए जाएंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
Up nikay chunav People started claiming for tickets over phone
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : File Photo

विस्तार

ध्यान रखिएगा... फोन पर मेयर के दावेदार माननीयों को सहेजने लगे हैं। सीट दोबारा महिला होने के बाद मेयर बनने का सपना देख रहे पुरुष अब पत्नियों, बहुओं को चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। सभी दलों में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त बनती जा रही है। सत्ताधारी दल भाजपा में करीब 15 दावेदारों ने जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अभी छह अप्रैल तक कोई आवेदन नहीं लिए जाएंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन


भाजपा से टिकट का जुगाड़ लगा रहे चेहरों में कई पूर्व पार्षद के घरों से हैं। वहीं एक प्रदेश स्तर के नेता भी अपनी पत्नी को मेयर बनाने की दौड़ में हैं, जो महिला सीटें हो गई हैं उन पर निवर्तमान पार्षद घर में पार्षदी लाने की तैयारी में हैं। विधायक से लेकर सांसद तक से सिफारिश लगा रहे हैं। यही हाल अन्य दलों में भी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि छह अप्रैल के बाद आवेदन लिया जाएगा। टिकट फाइनल करने का काम शीर्ष नेताओं द्वारा गठित चुनाव कमेटी करेगी। करीब 15 महिलाओं ने दावेदारी की है। पार्षदों के टिकट के लिए बायोटाडा मंडल स्तर पर जमा होंगे। 100 वार्डों से करीब पांच सौ लोगों ने दावेदारी की है।

विज्ञापन

कांग्रेस में आए 300 से अधिक आवेदन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि पार्षद और मेयर पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है। छह अप्रैल के बाद ही टिकट फाइनल किया जाएगा। दोनों पदों पर जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्षद के लिए अब तक 300 से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। कई दावेदार फोन से संपर्क कर सहेज रहे हैं। कांग्रेस उनको तरजीह देगी जिन्हें अनुभव होगा और जो जमीन से जुड़े होंगे।

रालोद में आए 41 आवेदन, सात मिस्डकॉल से
रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि अब तक 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अधिकांश नए चेहरे हैं। पार्टी युवाओं को प्राथमिकता दे रही है। सात आवेदन मिस्डकॉल और वेबसाइट से प्राप्त किए गए हैं। इस बार सपा और आजाद समाजवादी पार्टी से से गठबंधन पर चुनाव लड़ा जाएगा। टिकट किसको मिलेगा यह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी। छह अप्रैल के बाद ही टिकट फाइनल होगा। मेयर के लिए तीन आवेदन आए हैं।

विज्ञापन

बसपा में पार्षदी के लिए 300 से अधिक आवेदन
बसपा में तीन सौ से अधिक लोगों ने पार्षदी के टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें कई पुराने चेहरे शामिल हैं। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव का कहना है कि मेयर का टिकट बसपा सुप्रीमो मायावती फाइनल करेंगी जबकि पार्षदों का टिकट फाइनल करने के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें पार्टी के शीर्षस्थ नेता हैं। समिति आवेदन पर विचार करने के बाद टिकट फाइनल करेगी।

सपा में मेयर के लिए पांच और पार्षदी के ढाई सौ आवेदन
सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि मेयर के लिए पांच आवेदन आए हैं जबकि पार्षदी का चुनाव लड़ने के लिए ढाई सौ लोगों ने आवेदन किया है। छह अप्रैल के बाद आवेदन पर विचार किया जाएगा। चुनाव समिति नाम फाइनल करके पार्टी आलाकमान को भेजेगी और वहीं से मेयर का टिकट फाइनल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed