फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Government to give Rs 4304 crore for Rapid Rail

रैपिड रेल के लिए 4304 करोड़ रुपये देगी यूपी सरकार

Sat, 17 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sat, 17 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
UP Government to give Rs 4304 crore for Rapid Rail
rapid rail - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के सराय काले खां (दिल्ली)-मेरठ कॉरिडोर के निर्माण पर यूपी सरकार 4304 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट के टोकन मनी के रूप में यूपी सरकार 100 करोड़ रुपये देगी लेकिन इससे पहले सरकार को 2017-18 के बजट में इसका प्रावधान कराना है।

विज्ञापन


यानी अब जल्द ही आरआरटीएस के इस दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) ने 2016 में ही आरआरटीएस के इस कॉरिडोर की रिवाइज्ड डीपीआर तैयार कर बोर्ड से पास करा ली थी, लेकिन यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश सरकार से इसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


अब नई सरकार के गठन के बाद इस प्रोजेक्ट पर वित्तीय मंजूरी मिल गई है। कुल 32 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 60 फीसदी रकम ऋण लेकर जुटाई जाएगी। बाकी रकम में यूपी और दिल्ली की सरकार व केंद्र सरकार पैसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूपी सरकार को 4304 करोड़ रुपये अंशदान देना है। शासन की मंजूरी के बाद शासन ने एनसीआरटीसी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि टोकन मनी के रूप में जल्द ही 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में प्रावधान कराया जा रहा है।

जुलाई 2024 तक तैयार करना है कॉरिडोर
दिल्ली सराय काले खां से मेरठ तक करीब 92 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का निर्माण तीन फेज में पूरा होगा। सबसे पहले साहिबाबाद (पैसेफिक मॉल के पास) से परतापुर तक 38 किलोमीटर लंबा रूट तैयार किया जाएगा।


यह हिस्सा जनवरी 2023 तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में साहिबाबाद से सराय काले खां तक का रूट जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा। जुलाई 2024 तक कॉरिडोर के तीसरे और अंतिम चरण में परतापुर से मोदीपुरम मेरठ तक का प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। इस कॉरिडोर में कुल 17 स्टेशन होंगे, इनमें सात स्टेशन गाजियाबाद की सीमा में होंगे।

हाईस्पीड ट्रेन की खासियत
. हवाई जहाज जैसी सीटें होंगी, हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
. प्रत्येक ट्रेन में 2400 पैसेंजर कर सकेंगे सफर
. आग लगने की दशा में तुरंत सूचना देने की तकनीक से लैस होगी ट्रेन।
. अचानक बिजली से संपर्क खत्म होने पर भी 90 मिनट तक ट्रेन में वेंटिलेशन की दिक्कत नहीं होगी।
. ओवरहेड वॉयर से बिजली मिलनी बंद होने पर तीन घंटे तक लाइट और उद्घोषणा उपकरण काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed