फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Elections 2022: BJP President Nadda's attack in Hapur Opposition only worried about the development of the family

UP Elections 2022: हापुड़ में भाजपा अध्यक्ष नड्डा का हमला- पांच साल पहले आतंकियों का साथ देती थी सपा सरकार, कोर्ट को देना पड़ता था दखल

Sat, 05 Feb 2022 05:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Feb 2022 05:37 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के पास सीमित दृष्टिकोण है। आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कारण किसी भी गरीब व्यक्ति को खाद्यान्न का संकट नहीं है। भाजपा और विपक्ष में यही अंतर है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: BJP President Nadda's attack in Hapur Opposition only worried about the development of the family
सभा में बोलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले प्रदेश में माफियाओं का राज था, गुंडाराज था। मुजफ्फरनगर के दंगे, कैराना का पलायन होता था। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाकर कहा था कि ये दंगे प्रशासनिक असफलता का नतीजा हैं। यहां तक कि सरकार ने मुआवजा देने में भी पक्षपात किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर में भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के समर्थन में आयोजित सार्वजनिक सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


वसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ शुरू किए अपने भाषण में उन्होंने हापुड़ को क्रांतिकारियों की धरती बताते हुए नमन किया और क्षेत्र के क्रांतिकारियों को याद किया। इसके बाद उन्होंने सपा सरकार को आतंकियों का हितैषी बताते हुए कहा कि रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करके कुछ आतंकियों ने सात जवानों की हत्या कर दी थी। प्रदेश की पुलिस आतंकियों को पकड़ नहीं पाई तो एनआईए की टीम ने आरोपियों को दबोचा। लेकिन उस समय की अखिलेश सरकार ने आतंकियों का बचाव किया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर गोलघर सीरियल ब्लास्ट कांड के आरोपियों के साथ भी यही हुआ। इनके मुकदमे वापस लिए तो कोर्ट ने दखल कर रोक लगाई। बाद में रामपुर के कांड के चार आतंकियों को फांसी हुई और बाकी को उम्रकैद हुई। वह सरकार आतंकियों का समर्थन करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की स्थिति पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से देश में पहले नंबर की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। जेवर का एयरपोर्ट एशिया का नंबर एक और दुनिया का सातवां एयरपोर्ट होगा। उन्होंने सरकार की आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजनाओं के लाभ को गिनाते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है।

नाम लिए बिना किया सपा-कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कांग्रेस और सपा का नाम लिए बिना उस पर हमला करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर सत्ता में तो आए लेकिन उनकी कही बातें भूल गए। उनकी बातों पर अमल अगर किसी ने किया तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में एक तरफ ऐसी सरकार थी जो भूमि माफिया, जमीन माफिया के नाम से जानी जाती थी। लोगों की जमीनों पर, मकानों पर कब्जा करती थी। और दूसरी तरफ भाजपा की योगी सरकार है जिसने 42 लाख पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अकेले हमारी पार्टी भाजपा और हमारी पार्टी के नेता ही ये कह सकते हैं कि जो हमने कहा था वो किया है और जो कहेंगे वो करेंगे। बाकी किसी पार्टी के नेता ऐसा नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed