फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022 Ghaziabad no nomination filed on first day 36 people buy 55 forms

पहले दिन नहीं खुला नामांकन का खाता: गाजियाबाद में विधायक नंद किशोर के बेटे ने पिता के लिए लिया फार्म

Sat, 15 Jan 2022 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

गाजियाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सुनील बंसल के लिए उनके अधिवक्ता फार्म ले गए। हालांकि बंसल इन दिनों कोरोना से जूझ रहे हैं और अस्पताल में हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Ghaziabad no nomination filed on first day 36 people buy 55 forms
कांग्रेस के लोनी विधानसभा प्रत्याशी यामीन मलिक नामांकन पत्र लेने पहुंचे जिला मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में पहले दिन शुक्रवार को किसी भी दल ने नामांकन नहीं किया। जिले की पांचों विधानसभा में घोषित कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों समेत 36 लोगों ने 55 आवेदन फार्म खरीदे। सुबह 11 बजे से नामांकन के लिए कोर्ट रिटर्निंग ऑफिसर इंतजार करते रहे। व्यवस्था का जायजा लेने मेरठ मंडल के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे। जिलाधिकारी के साथ नामांकन कक्ष और परिसर की व्यवस्था देखी।

विज्ञापन


सुबह सबसे पहले लोनी से बसपा विधायक प्रत्याशी हाजी आकिल बेटे के साथ फार्म लेने पहुंचे। दो-दो सेटों में दो फार्म लिए। भाजपा विधायक नंद किशोर के बेट हितेश ने पिता के लिए फार्म खरीदा। लोनी से ही आम आदमी पार्टी की ओर से सचिन कुमार शर्मा और विपिन कुमार ने दो-दो सेट फार्म लिए। इसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यामीन मलिक ने दो सेट फार्म खरीदे।
विज्ञापन


गाजियाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सुनील बंसल के लिए उनके अधिवक्ता फार्म ले गए। हालांकि बंसल इन दिनों कोरोना से जूझ रहे हैं और अस्पताल में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए उनके प्रतिनिधि फार्म लेने पहुंचे। मुरादनगर से कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव के लिए उनके प्रतिनिधि अधिवक्ता रजनीकांत शर्मा फार्म लिए। साहिबाबाद विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के लिए उनके प्रतिनिधि ने फार्म लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा  नामांकन पत्र 
लोनी          14
मुरादनगर     07
साहिबाबाद     17
गाजियाबाद     15
मोदीनगर       02 
 
आईजी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था 
मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने नामांकन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था जांची। संदिग्धों की तलाशी लेने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में प्रवेश करने वालों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर गुजारा जाए और अंदर आने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की जाए। परिसर में किसी को भी वाहन अंदर ले जाने की अनुमति न दी जाए। इस दौरान एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, सीओ कविनगर अवनीश कुमार, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed