फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Bypolls Who is BJP candidate Sanjeev Sharma from Ghaziabad seat with profile

UP Bypolls: कौन हैं गाजियाबाद से BJP प्रत्याशी संजीव शर्मा, 2007 में छोड़ी थी सपा...पार्टी ने इसलिए दिया तोहफा

Thu, 24 Oct 2024 01:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 01:28 PM IST
सार

Ghaziabad BJP Candidate Profile: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी उप चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। जानें कौन हैं गाजियाबाद से भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा... जिन्हें पार्टी ने दिया है लंबे अरसे के बाद टिकट।

विज्ञापन
UP Bypolls Who is BJP candidate Sanjeev Sharma  from Ghaziabad seat with profile
कौन हैं गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। जो 2007 में समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और तभी से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। यहां जानें सबसे पहले सात उम्मीवारों के नाम और गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी कौन हैं?

विज्ञापन

सात प्रत्याशियों के नाम घोषित

  1. कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर 
  2. गाजियाबाद से संजीव शर्मा 
  3. खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर 
  4. करहल से अनुजेश यादव 
  5. फूलपुर से दीपक पटेल
  6. कटेहरी से धर्मराज निषाद 
  7. मझवां से सुचिस्मिता मौर्या


नाम घोषित होते ही दूधेश्वर नाथ के दरबार पहुंचे शर्मा
उप चुनाव में गाजियाबाद सीट से संजीव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। बता दें कि 48 वर्षीय संजीव शर्मा ने सीए की डिग्री हासिल की है। प्रत्याशी बनने के बाद दूधेश्वर नाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं गाजियाबाद से भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा
मूल रूप से पिलखुवा हापुड़ के रहने वाले संजीव शर्मा को भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा समय में वह भाजपा महानगर अध्यक्ष हैं। गाजियाबाद सीट पर उप चुनाव में वह प्रबल दावेदार थे। पिछले 20 साल से वह शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। सीए है। 

विज्ञापन

संजीव शर्मा का राजनीति सफर
2007 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2019 में भाजपा के महानगर अध्यक्ष बने। दोबारा फिर उन्हें पार्टी ने महानगर अध्यक्ष बनाया। इनके कार्यकाल में दो बार लोकसभा, एक बार नगर निगम चुनाव और 2022 में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। माना जा रहा है कि पिछले चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का तोहफा उन्हें मिला है।

इन सीटों पर होने हैं यूपी में उपचुनाव 
यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed