फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths from Muradnagar died in a road accident on the Ambala Highway

स्टेपनी बदलते वक्त काल बनकर आया ट्रक: हाईवे पर दो युवकों की दर्दनाक मौत; वैष्णो देवी दर्शन को निकले थे घर से

Sat, 04 Jul 2026 03:13 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 04 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

शनिवार तड़के अंबाला हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें मुरादनगर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलग-अलग कारों से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Two youths from Muradnagar died in a road accident on the Ambala Highway
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे मुरादनगर के दो युवकों की शनिवार तड़के अंबाला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा।

विज्ञापन
Trending Videos

जीतपुर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमरदीप वर्मा उर्फ सनी सक्को वाली गली में शिव ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान चलाते थे। उनके साथ शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय विक्की जाटव, जो बिजली का कार्य करते थे, भी दर्शन के लिए गए थे। दोनों शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलग-अलग कारों से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अंबाला हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार को सड़क किनारे खड़ा कर अमरदीप और विक्की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमरदीप वर्मा और विक्की जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरदीप का 10 वर्षीय भतीजा आरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पीछे आ रहे परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में मुरादनगर स्थित परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और जीतपुर व शीतलपुरी कॉलोनी में शोक का माहौल हो गया।

परिजन दोनों मृतकों के शव लेने के लिए अंबाला रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिचित और क्षेत्रवासी परिवारों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed