गंगनहर में अलग-अलग जगह डूबे दो युवक: एक की गहरे पानी में जाने से मौत; दूसरे को तलाशने में जुटे गोताखोर
4 जून को मसूरी स्थित गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। संदीप पटेल (22) की मौत हो गई। दूसरे युवक अमन (23) की तलाश जारी है, एनडीआरएफ को सूचना दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय गोताखोर ढूंढ रहे। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। युवक के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है।
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नाहल स्थित गंगनहर में नहाते समय दो युवक अलग-अलग स्थानों पर नहाते हुए डूब गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के प्रयासों के बावजूद एक युवक का शव पानी से बाहर निकाला। दूसरे युवक की तलाश जारी है।
ग्राम नाहल स्थित गंगनहर के चक्की वाली नहर पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, गंगनहर में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, 4 जून को लगभग 4 बजे शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक गंगनहर की चक्की वाली नहर में नहाते समय डूब गया।
सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयासों के बाद युवक को नहर से बाहर निकाल लिया गया। युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप पटेल 22 पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम रायपुरवा माफी थाना शिवरामपुर चित्रकूट तथा वर्तमान पता नोएडा के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, मसूरी क्षेत्रांतर्गत चितौड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय एक युवक की डूबने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे युवक का सर्च अभियान चलाया। मगर युवक को काफी तलाशने पर कोई कामयाबी नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी से पता चला कि अमन 23 पुत्र अवधेश निवासी सरिता विहार दिल्ली से अपने 4-5 दोस्तों अनुज,आकाश तथा सुमित आदि के साथ नहाने आए थे। अमन दिल्ली में ऑटो चालक है। पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना भेज दी है।