फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two young man cut birthday party cake from pistol in hapur

यूपी: बर्थडे पार्टी में दो युवकों ने तमंचे से काटा केक, वीडियो वायरल के बाद गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jan 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Two young man cut birthday party cake from pistol in hapur
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बर्थडे पार्टी के जश्न में दोस्तों के साथ तमंचे से केक काटना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बर्थडे ब्वाय सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि 10 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक द्वारा जन्मदिवस पर अपने दोस्तों के साथ तमंचे से केक काटा जा रहा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात चौकी सिकंदर गेट प्रभारी सरवन गौतम को सूचना मिली कि वीडियो में शामिल दो युवक बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास खड़े हैं। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मोहल्ला नवी करीम निवासी शाकिब व मजीदपुरा निवासी शाहनवाज उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि 10 जनवरी को शाहनवाज का जन्मदिन था। रात को उसके घर दोस्त जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान शाकिब तमंचा के साथ वहां पहुंचा था। जिसके बाद तमंचे से केक काटा गया और वीडियो बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
 

एसपी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया संदेश 

लगातार अवैध असलाह के साथ फोटो वीडियो वायरल के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने वीडियो जारी कर युवाओं को इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि इस प्रकार की हरकतों से युवाओं का कैरियर बर्बाद हो जाता है। 

ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर बनाकर रखें। युवा हिंसा से जुड़ी या किसी भी प्रकार के हथियार की कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। ऐसा करने पर पुलिस आरोपी युवा के खिलाफ कार्रवाई करने पर बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed