फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two thousand properties sold, then the treasure of GDA filled

पौने दो हजार संपत्तियां बिकें तो भरे जीडीए का खजाना

Thu, 01 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two thousand properties sold, then the treasure of GDA filled
जीडीए - फोटो : अमर उजाला

तंगहाल जीडीए ने अब अपनी संपत्तियां बेचकर खजाना भरने की योजना बनाई है। शहर भर की विभिन्न आवासीय कालोनियों में जीडीए की करीब 1700 बिना बिकी संपत्तियां पड़ी हैं। जीडीए को उम्मीद है कि इन संपत्तियों की नीलामी से मिलने वाली रकम से माली हालत सुधर सकती है।

विज्ञापन


आवासीय प्लाट और फ्लैट के रूप में जीडीए की यह संपत्तियां वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, नंदग्राम, गोविंदपुरम, लोहिया नगर, साहिबाबाद, आरडीसी, मधुबन बापूधाम आदि जगहों पर हैं। इनमें से कई का आवंटन नहीं हुआ है तो कई के आवंटी उन्हें सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन


15 से 21 जून तक चलने वाली इन संपत्तियों की नीलामी के लिए जीडीए ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि  इन संपत्तियों की बिक्री को लेकर विभागीय अधिकारी उत्साहित हैं। नीलामी में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और संपत्तियों का उचित मूल्य मिले तो जीडीए के खजाने में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा आवास मधुबन बापूधाम में
सबसे ज्यादा आवास मधुबन बापूधाम योजना में खाली पडे़ हैं। इनमें कई तो आज तक आवंटित ही नहीं हुए हैं जबकि कई के आवंटियों ने बाद में उन्हें सरेंडर कर दिया। पुराने बस अड्डे और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच स्थित जीडीए की चंद्रशिला योजना का भी यही हाल है। यहां भी ज्यादातर आवंटी अपना पैसा वापस ले चुके हैं।


नीलामी के प्रचार को शहर भर में लगेंगे होर्डिंग
अपनी संपत्तियों की नीलामी के प्रचार-प्रसार के लि
ए जीडीए शहर भर में होर्डिंग लगवाने की कवायद कर रहा है। शुरुआती दौर में शहर के पांच प्रमुख स्थानों मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, वैशाली मेट्रो स्टेशन, कलक्ट्रेट और एनएच-24 पर नवनिर्मित लिंक रोड तिराहे पर होर्डिंग लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed