फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more arrested, including a woman, in espionage case; minor also caught

Ghaziabad News: जासूसी मामले में महिला समेत दो और गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested, including a woman, in espionage case; minor also caught
कौशांबी। पाकिस्तान के लिए देश की जासूसी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें मथुरा के सदर बाजार स्थित औरंगाबाद की रहने वाली मीरा ठाकुर और बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित हरचंदा गांव निवासी नौशाद अली शामिल है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

मीरा शुरुआत से खुद को मुंबई पुलिस का मुखबिर बता रही थी। तीनों ने पूछताछ में दिल्ली व हरियाणा में रेकी करने और फोटो व लोकेशन पाकिस्तान में बैठे गिरोह के सरगना सरदार उर्फ सरफराज को भेजने की बात स्वीकार की है। मीरा के मोबाइल फोन से संवेदनशील इलाकों के कई वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने बताया कि 13 मार्च को देश की जासूसी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने पर पूछताछ में मीरा ठाकुर और नौशाद अली का नाम सामने आया था। मीरा ठाकुर ने पूछताछ में एसआईटी को बताया कि वह सुहेल और नौशाद पहले से दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद से उसकी जान-पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद वह भी ग्रुप में जुड़ गई। एडिशनल सीपी ने बताया कि मीरा को वर्ष 2025 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
नौशाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये आरोपियों से जुड़ा था। वह पाकिस्तान से गिरोह को संचालित कर रहे सरदार से सीधे संपर्क में था। उसने दिल्ली व अन्य राज्यों में सुरक्षा बलों के ठिकानों व रेलवे स्टेशनों की रेकी की। उनके फोटो-वीडियो के साथ ही जीपीएस लोकेशन सरदार को भेजी थी।
पुलिस के अनुसार, नौशाद को सरदार ने अलग-अलग काम सौंप रखे थे। इनमें कम उम्र के लड़कों को जाल में फंसाना मुख्य था। लड़के ऐसे ढूंढे जाने थे, जो मोबाइल फोन व कंप्यूटर मैकेनिक और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर हों।

सबसे जरूरी सभी लड़के आर्थिक रूप से कमजोर होने थे। ऐसे युवाओं को साथ लाना था, जिनका आपराधिक इतिहास न हो। हिंदू युवकों व महिलाओं को ग्रुप में जोड़ना था ताकि किसी को शक न हो। वहीं, नाबालिग आरोपी को रेकी के लिए दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन भेजा गया था। कैमरा लगाने के दौरान भी आरोपी साथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed