फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two members of interstate thief gang arrested in police encounter

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two members of interstate thief gang arrested in police encounter
स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च व थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने  मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र में स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को 30 अगस्त की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इनमें निवाड़ी के सौंदा निवासी फारुख सलमानी और मोदीनगर के बेगमाबाद स्थित सलमानी मोहल्ला निवासी शाहनवाज उर्फ गोलू हैं। दोनों के पास से चोरी की कार बरामद हुई हैं जिन्हें छिपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पूछताछ में दोनों ने कार चुराने और उन्हें अलग-अलग राज्यों में बेचने की बात स्वीकार की है। साथ ही पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सूर्यनगर रेलवे पुल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी दो कार के चालकों को रुकने को कहा गया लेकिन दोनों चालक गाड़ी लेकर बृज विहार की तरफ भाग निकले। स्वाट टीम ने दोनों का पीछा किया तब कार चालकों ने फायरिंग शुरू कर दी। राधा कुंज कॉलोनी में बंद रास्ते पर घेराबंदी की तो चालकों ने कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कार चालक फारुख और शाहनवाज के पैर में गोली लगी और दोनों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, चोरी की दो गाड़ियां बरामद हुई हैं। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि फारुख के खिलाफ दिल्ली में तीन, उत्तराखंड व हापुड़ में दो-दो, गौतमबुद्धनगर में एक, मुजफ्फरनगर में एक और गाजियाबाद में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शाहनवाज उर्फ गोलू पर दिल्ली में एक, उत्तराखंड में दो, हापुड़ में दाे, गौतमबुद्धनगर में एक, मुजफ्फरनगर में एक और गाजियाबाद में छह मुकदमे दर्ज हैं। अलग-अलग थानों व राज्यों की पुलिस इन्हें जेल भी भेज चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दिल्ली नंबर की कार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें कहीं पार्क कर छिपाने की कोशिश में थे। आरोपियों ने बताया कि अन्य साथियों के साथ मिलकर वह चोरी की गाड़ियों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, बिहार, गुजरात व अन्य राज्यों में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है और आरोपियों की निशानदेही पर कुछ अन्य वाहन बरामद होने की उम्मीद है। इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च व थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने  मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च व थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने  मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed