{"_id":"64b1a0f49ee9c667e105de77","slug":"two-floor-house-collapses-seven-people-including-mcd-worker-buried-under-debris-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1001-630-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो मंजिल मकान गिरा, एमसीडी कर्मी समेत सात लोग मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो मंजिल मकान गिरा, एमसीडी कर्मी समेत सात लोग मलबे में दबे
विज्ञापन
दो मंजिला जर्जर मकान गिरने से एमसीडी कर्मी समेत परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। महिलाएं और बच
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की आंबेडकर काॅलोनी में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे दो मंजिला जर्जर मकान गिरने से एमसीडी कर्मी समेत परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। महिलाएं और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर काॅलोनी के लोग मौके पर दौड़े। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने मलबे में दबे सभी को बाहर निकालने का काम शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मदद से सात लोगों को बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मलबे में दबने से एक गोवंश और चार मुर्गों की मौत हो गई।
दिल्ली के शाहदरा निवासी सुभाष के आंबेडकर कालोनी स्थित दो मंजिला मकान में एमसीडी कर्मी अनिल कुमार किराये पर रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी माया, चार बेटे अरविंद, अंकित, सागर, चीकू हैं। मकान काफी समय से जर्जर था। रात करीब 8:30 बजे मकान की छत पर रखा सामान की वजह से दरारें आनी शुरू हो गईं। सभी लोग कुछ समझ पाते कि अचानक मकान भरभराकर नीचे गिर गया। उसमें मौजूद रूही (4), प्रिंस (5) पुत्र अंकित, अंगराज (5) पुत्र अरविंद, चाइना (22) व कराची (20) पुत्री अनिल उनकी पत्नी माया (45) व अरविंद की पत्नी रीना (27) मलबे में दब गए। परिवार के लोगों ने दरारें आने के बाद बाहर भागने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने लोगों के साथ मलबे से सभी को बाहर निकालने का काम शुरू कराया। करीब आधे घंटे बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार विवेक कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना में मकान मालिक की लापरवाही पर तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उपचार के बाद सभी को देर रात में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
भूतल में गोवंश व मुर्गाें को पालते हैं अनिल :
एमसीडी कर्मी अनिल कुमार ने मकान में भूतल में पशु पाल रखे थे जबकि वह परिवार के साथ प्रथम तल पर रहते थे। मलबे में दबने से एक गोवंश और चार मुर्गाें की मौत हो गई। मकान का छज्जा और कुछ हिस्सा कालोनी के बिजली के तारों पर गिर गए। इससे बिजली के तार टूट कर जमीन पर गिर गए। कालोनी में पानी भरने के दौरान करंट फैलने का खतरा देखकर आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जर्जर मकानों को चिन्हित कर जारी होगा नोटिस :
लोनी के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भरने के बाद पुलिस अधिकारी अब कालोनियों में जर्जर मकानों को चिन्हित कर उनके मकान मालिकों को नोटिस जारी करेगी जिससे हादसे से पूर्व ही मकान को ठीक करा लिया जाए। वहीं, मामले की रिपोर्ट डीएम राकेश कुमार सिंह को भी भेजी जाएगी। उसके आधार पर प्रशासन की तरफ से लापरवाही बरतने वाले भूखंड स्वामियों पर कार्रवाई होगी।