फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two fire engines extinguished the fire in the cardboard factory in Ghaziabad

Ghaziabad Fire: गत्ता फैक्टरी में लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 14 Oct 2024 11:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Oct 2024 11:13 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर पुल के पास स्थित गत्ता फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। आग में फैक्टरी के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी।

विज्ञापन
Two fire engines extinguished the fire in the cardboard factory in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर पुल के पास स्थित गत्ता फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। आग में फैक्टरी के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ी आग बुझाने में लगी।

विज्ञापन

 
सोमवार रात करीब सवा 9 बजे  दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल से आगे स्थित गत्ता फैक्ट्री में रखे लकड़ी के बुरादे में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने फैक्टरी से आग की ऊंची लपटे देखी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोदीनगर के फायर स्टेशन आफिसर अमित चौधरी ने बताया कि पहले कबाड़ में आग लगी थी। इसके बाद आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। दमकल की दो गाड़ियों ने पर आग पर समय रहते काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed