फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two-day-old newborn stolen from government hospital in Muradnagar, family members created a ruckus in ghaziabad

यूपी: मुरादनगर में सरकारी अस्पताल से दो दिन का नवजात चोरी, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Sat, 28 Aug 2021 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 AM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में सरकारी अस्पताल से दो दिन का नवजात चोरी होने का मामला सामने आया है। नवजात चोरी होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Two-day-old newborn stolen from government hospital in Muradnagar, family members created a ruckus in ghaziabad
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में मेरठ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वार्ड से शनिवार सुबह नवजात शिशु चोरी होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मेरठ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जाम के चलते मेरठ हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन


मुरादनगर थाना इलाके के सुराना गांव निवासी संदीप ने अपनी पत्नी मीनू को 24 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा के लिए भर्ती कराया था। मीनू ने ऑपरेशन के बाद पुत्र को जन्म दिया। वह महिला वार्ड में पिछले तीन दिन से भर्ती है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मीनू के पास से उसका बेटा चोरी हो गया। बच्चा चोरी होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और मेरठ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर ईरज राजा, सीओ सदर के एन पांडे, अपर मुख्य शिक्षा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार, स्टाफ नर्स और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी नवजात शिशु चोरी हो गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ दिनेश वर्मा को निर्देश दिए हैं कि वार्ड में जिन मरीजों की पिछले तीन दिनों में छुट्टी हुई है, उनकी पूरी जानकारी चाहिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed