फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two candidates appeared for PET by changing their names, case filed

Ghaziabad News: नाम बदलकर पीईटी देने पहुंचे दो अभ्यर्थी, मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two candidates appeared for PET by changing their names, case filed
बुलंदशहर। दो अभ्यर्थियों के नाम बदलकर पीईटी देने का मामला सामने आया है। एक ने पहली पाली में गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर काॅलेज और दूसरे ने दूसरी पाली में ऑल सेंट स्कूल में बने केंद्र पर परीक्षा दी। जांच में पता चला कि दोनों अभ्यर्थी वर्ष 2023 में नाम बदलकर पीईटी दे चुके हैं।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि रविवार को पहली पाली में गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी अजय यादव निवासी जनपद फर्रुखाबाद परीक्षा देने पहुंचा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर आयोग को सूचना दी गई। आयोग से पता चला कि अजय यादव 28 अक्तूबर 2023 के प्रथम सत्र में हरदोई में आशुतोष के नाम से परीक्षा दे चुका है।
विज्ञापन

दूसरी पाली में ऑल सेंट स्कूल में अभ्यर्थी विपिन कुमार की जांच कराई गई। पता चला कि विपिन 28 अक्तूबर 2023 को हरदोई में अमित कुमार निवासी जनपद फर्रुखाबाद के नाम से परीक्षा दे चुका है। दोनों केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अजय यादव और विपिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed