{"_id":"6690b3363529445ac70e429b","slug":"two-brothers-shot-in-property-dispute-both-died-during-treatment-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: संपत्ति विवाद में साडू ने दो भाइयों को मारी गोली, इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: संपत्ति विवाद में साडू ने दो भाइयों को मारी गोली, इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत
Fri, 12 Jul 2024 10:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी गांव में संपत्ति विवाद में गुरुवार देर रात सगे साडू ने दो चचेरे भाइयों के गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि विकास पुत्र तेजवीर और नवीन पुत्र राकेश दोनों औरंगाबाद बुलंदशहर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी गांव में नवीन के सगे साडू अनुज चौधरी रहते हैं। देर रात अनुज चौधरी ने नवीन और विकास के गोली मार दी थी। दोनों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। अनुज चौधरी की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन