फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused arrested for dragging bike riding youth after collision

Hapur: बाइक सवार युवकों को टक्कर के बाद घसीटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बोले- पिटाई के डर से घसीटा

Sun, 29 Dec 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Dec 2024 11:23 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि टक्कर होने के बाद, वहां से भागने को उसने कार की गति बढ़ाई थी, इसी बीच बाइक सवार दो युवक कार की चपेट में आकर उसमें फंस गए थे।

विज्ञापन
Two accused arrested for dragging bike riding youth after collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा में बाइक सवार दो युवकों को घसीटने के मामले में पुलिस ने कार चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का गैर इरादतन हत्या के आरोप में चालान किया है। 

विज्ञापन


सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोनाड विश्वविद्यालय रेलवे फाटक के पास से मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निड़ोरी निवासी तसव्वुर और महताब को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि तसव्वुर ने धौलाना निवासी जुनैद से कार खरीदी थी, और किराये पर चलाता था। 

विज्ञापन

गुरुवार को वह साथी महताब के साथ कार की सर्विस कराने पिलखुवा गया था, और दोनों ने बस स्टैंड में खड़े होकर शराब पी थी। घटना के समय कार तसव्वुर चला रहा था और दोनों ही सवार थे। सीओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने टक्कर मारने और घसीटने का अपराध स्वीकार किया है। 

विज्ञापन

पिटाई के डर से घसीटे युवक 
कार चालक तसव्वुर ने बताया कि आर्टिका और पंच गाड़ी से टक्कर होने के बाद, वहां से भागने को उसने कार की गति बढ़ाई थी, इसी बीच बाइक सवार दो युवक कार की चपेट में आकर उसमें फंस गए। जिसके बाद वह घबरा गया, और पकड़े जाने पर पिटाई के डर से कार तेजी से दौड़ा दी, तथा मौका मिलते ही वह कार छोड़कर भाग गए। यह घटना शराब के नशे और अनजाने में हुई है। 

विज्ञापन

आरोपियों की कैमरे से हुई पहचान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना के समय कार में दो ही युवक सवार था, दोनों की पचहान हाईवे एवं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर की गई, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तार सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed