फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Twenty issues will be presented in budget of two and a half million

ढाई हजार करोड़ के बजट में पेश होंगे बीस मामले

Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Twenty issues will be presented in budget of two and a half million
अपार्टमेंट्स - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। जीडीए की 148 वीं बोर्ड बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जीडीए अफसर जुलाई में होने जा रही इस बैठक में पेश होने वाले प्रस्तावों को तैयार करने में लगे हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के गठन होने के बाद जीडीए की यह पहली बोर्ड बैठक होगी।

विज्ञापन


अफसरों की माने तो करीब ढाई हजार करोड़ के पुनरीक्षित एवं वित्तीय वर्ष-2017-18 के लिए होने जा रही इस बोर्ड बैठक में करीब बीस प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। जीडीए सचिव कंचन वर्मा के मुताबिक सभी विभागों के अध्यक्षों से बोर्ड बैठक में पेश होने वाले प्रस्तावों को तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मेरठ मंडल के कमिश्नर एवं जीडीए चेयरमैन प्रभात कुमार बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मधुबन बापूधाम से प्रभावित किसानों की 281 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को हुडको से 1232 करोड़ का लोन लेने का प्रस्ताव इस बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जीडीए की सभी योजनाओं के सेक्टर रेट 31 मार्च 2018 तक फ्रीज करने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल होगा। अफसरों की माने तो जीडीए की हिंडन एलिवेटेड रोड परियोजना में गांव अर्थला की जमीन के मुआवजे में परिवर्तन करने के साथ ही चेयरमैन की संस्तुति से रखे जाने वाले प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed