फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck hits canter on EPE in Ghaziabad four died and 24 injured

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर से टकराया ट्रक, छह की मौत और 22 घायल

Sun, 16 Jun 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

पुलिस ने घायलों को सीएचसी, गाजियाबाद संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर मुरादनगर से गाजियाबाद रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग हरियाणा के गनौर में ईट-भट्टे पर काम करते थे

विज्ञापन
Truck hits canter on EPE in Ghaziabad four died and 24 injured
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेवडी-रेवड़ा गांव के पास शनिवार रात करीब सवा एक बजे ट्रक ने पीछे से खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद व दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में मां बेटा भी शामिल हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन

एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित भट्ठे से श्रमिक परिवार के साथ हरदोई जा रहे थे। कैंटर में कुल 37 लोग सवार थे, इसमें महिला और बच्चे भी थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे कैंटर को खड़ा कर चालक लघुशंका करने लगा तभी बागपत की तरफ से आ रहे ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही इरशाद (20) पुत्र ईश्वर, नाजुमन (60) पत्नी ईश्वर, सबीना (21) पत्नी नौशाद, माया देवी (40) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव मझला थाना कमरुआ जनपद हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, फलक (03) पुत्री इरशाद और चुन्नू (30) पुत्र इरशाद निवासी शाहजहांपुर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया, जहां से 17 को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक व कैंटर के बीच फंस गए थे मृतक
कैंटर के साइड में रुकने के बाद कुछ सड़क किनारे खड़े हो गए थे। कुछ लोग कैंटर के पीछे खड़े होकर अंदर बैठ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रक आकर कैंटर से टकरा गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते ट्रक व कैंटर के बीच तीन महिला व एक युवक फंस गये। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से व कैंटर के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। कैंटर में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

हादसे में सात बच्चे भी हुए घायल
फलकनूर (03), गुलरान (04),चांद (01), फैजान (01), अयान (5), सुनैनी (08) और हरदोई निवासी हारनूर (03) है। इसके अतिरिक्त हरदोई निवासी शंकर (70), महेंद्र (48), सुनहरा (20), रुचि (16), रुबी (22) शाहजहांपुर निवासी सुलेमान (28), शाहिद (22), शाद मोहम्मद (34), खुशनुमा (22), रासना (25), अंशिका (12), नन्ही (35), खुर्शीद (35), शान मोहम्मद (13) हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed