फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by blackmailing lover strangled his married girlfriend to death in sahibabad

बेड पर मिली सोनिया की लाश: प्रेमी कर चुका था किसी और से शादी, पर भूल न पाई प्रेमिका; एक जिद ने छीन ली जिंदगी

Mon, 23 Jun 2025 05:42 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 05:42 PM IST
सार

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी और सोनिया का पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हो गई थी। उसकी एक माह की बेटी भी है। सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
Troubled by blackmailing lover strangled his married girlfriend to death in sahibabad
प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद थानाक्षेत्र के मोहन नगर की रहने वाली सोनिया (33) की उसके ही प्रेमी फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव 18 जून को उसके ही घर में बेड पर पड़ा मिला था। 

विज्ञापन

मोबाइल ने पहुंचाया कातिल प्रेमी तक
21 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली तब आरोपी का सुराग मिला। 23 जून को पुलिस ने किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी और सोनिया का पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हो गई थी। उसकी एक माह की बेटी भी है। सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। यहां तक कि हर महीने परिवार को प्रेम-संबंध के बारे में बताने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठ रही थी। 

विज्ञापन

दुपट्टे से घोंटा गला
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किशनपाल ने हत्या की योजना बनाई। 18 जून की दोपहर वह महिला के घर पहुंचा और बच्चों के सोने के बाद गले पर दुपट्टा रखकर हाथ से दबा दिया। इसके बाद फर्रूखाबाद स्थित अपनी ससुराल में जाकर छिप गया था। पुलिस ने महिला के पति कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed