{"_id":"6acd48552404bbac5c02ab87","slug":"traveling-from-ghaziabad-to-gautam-buddha-nagar-will-become-easier-vehicles-will-pass-through-the-loop-without-stopping-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-999492-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद से गाैतमबुद्धनगर जाना होगा आसान, लूप से बिना रुके निकलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद से गाैतमबुद्धनगर जाना होगा आसान, लूप से बिना रुके निकलेंगे वाहन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सामने से गुजरती जीटी रोड। फाइल फोटो
गाजियाबाद। जीटी रोड से गौतमबुद्धनगर जाना आसान होगा। साथ ही जीटी रोड पर भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए प्राधिकरण और एनएचएआई मिलकर कार्य करेंगे। इसे लेकर सोमवार को दोनों विभाग की टीम ने रूट का निरीक्षण किया गया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि एनएचएआई दादरी से एलिवेटेड रोड को डीएमई तक लेकर आ रही है। इसपर लूप के साथ गाजियाबाद में प्रवेश के लिए मार्ग दिया जाएगा। ऐसा होने से गाजियाबाद से नोएडा पहुंचने के लिए वाहन इस लूप का प्रयोग कर निकल जाएंगे। उन्हें घूम कर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही लाल कुआं का जाम भी समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि जीटी रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से लेकर भाटिया मोड़ आरओबी तक प्राधिकरण क्षेत्रीय अवस्थापना निधि और अर्बन चैलेंज फंड से कार्य करेगी। इसमें करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रस्ताव बोर्ड से पास हो चुका है।
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर होगा चार लेन
सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी से एक फ्लाईओवर को उठाकर उसे ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से होते हुए भाटिया मोड़ आरओबी तक लेकर जाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर अभी सिर्फ दो लेन का है। उन्होंने बताया कि इसके साथ अर्बन चैलेंज फंड से भाटिया मोड़ फ्लाईओवर को 200 करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा होने से जीटी रोड लाल कुआं तक जाम की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
लाल कुआं के पास भी चाैड़ी होगी सड़क
सचिव ने बताया कि एनएचएआई ने डीएमई पर एलिवेटेड रोड की योजना तैयार की थी, लेकिन जगह की कमी के चलते लूप से उसे जोड़ने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि लाल कुआं तक सड़क के हिस्से को चौड़ा करने का कार्य प्राधिकरण करेगा। इसके बाद आगे एनएचएआई कनेक्ट करेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए एनएचएआई, विद्युत विभाग, यूपीसीडा समेत अन्य संबंधित विभाग व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल बैठक करेंगे। जिससे एलिवेटेड रोड के निर्माण में आने वाले अवरोध को दूर कर कार्य को जल्द शुरू किया जाए।