फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transporter's body found in canal, case registered against eight

Ghaziabad News: नहर में मिला ट्रांसपोर्टर का शव, आठ पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Transporter's body found in canal, case registered against eight
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में चार दिन से गुमशुदा ट्रांसपोर्टर जगदीप (52) का शव बुधवार सुबह गुलावठी नहर में मिला। बुलंदशहर पुलिस की सूचना पर शालीमार गार्डन थाने से टीम सुबह नौ बजे रवाना हुई। दंपती का आधार कार्ड, पैन कार्ड और पर्स मिलने से शव की पहचान हुई। शव पानी में रहने से फूल गया था। पुलिस अब बुलंदशहर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। पत्नी सविता कैन्तुरा ने आठ लोगों पर अपहरण और कारोबार में विश्वास तोड़ने का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन के जगदीप का सीमापुरी बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट का काम है। उनके साथ हरियाणा में रहने वाले दीपू भी पार्टनर हैं। परिवार में पत्नी सविता कैन्तुरा, बेटे- बेटी के अलावा भाई हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को ट्रांसपोर्टर ने साहिबाबाद कोतवाली से ट्रक चोरी होने की शिकायत दी थी। शाम को वह अकेले कहीं चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। दो दिन परिजन और पुलिस ने जगह-जगह उन्हें तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिले। मंगलवार को पुलिस ने मामले की गंभीरता समझकर मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की। उनका फोन मुरादनगर घाट के पास बंद हुआ था। इस आधार पर एसीपी शालीमार गार्डन और थानाध्यक्ष अपनी टीम लेकर मुरादनगर घाट पहुंचे। वहां एनडीआरएफ टीम के साथ तलाश की। डॉग स्क्वॉड के साथ भी टीम ने जगह-जगह अभियान चलाया, लेकिन एनडीआरएफ, पुलिस व डाॅग स्क्वॉड को शाम पांच बजे तक उनका कुछ पता नहीं मिला। बुधवार सुबह टीम मुरादनगर नहर जाने के लिए रवाना हो रही थी। तभी बुलंदशहर के गुलावठी थाने से पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली जिसकी पहचान आधार कार्ड के आधार पर ट्रांसपोर्टर जगदीप के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सभी बुलंदशहर पहुंच गए। पत्नी सविता कैन्तुरा ने शिकायत दी कि पति 16 मार्च की शाम को घर से निकले थे। शाम पौने सात बजे कॉल करके एक से डेढ़ घंटे में घर आने के लिए बोला लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटे। उनके पास घड़ी, फोन और 20 हजार रुपये थे। उन्होंने अपहरण की आशंका जाहिर की थी। कुछ लोगों पर कंपनी के 25-30 लाख रुपये गबन करके पति के साथ अनहोनी होने की बात लिखी थी। शिकायत देकर उन्होंने पार्टनर दीपू सिंह, मनीष दलाल, रवि दलाल, राजेश-सुपरवाइजर, चालक कैलाश, डैनी, आशू, दीपू को नामजद कराया।
विज्ञापन

एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि ट्रांसपोर्टर का शव गुलावठी मिल गया है। पानी में रहने से शव फूल चुका है। शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे हैं। फोन नहीं मिला है। उसे भी टीम ढूंढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed