फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transport Corporation reserved 150 buses for PET exam

Ghaziabad News: पीईटी परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने आरक्षित की 150 बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation reserved 150 buses for PET exam
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता (पीईटी)- 2025 की लिखित परीक्षा हो रही है। इसके लिए परिवहन निगम ने अपनी 150 बसें आरक्षित की हैं। विद्यार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में करीब 48 जनपदों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गाजियाबाद भी शामिल है और गाजियाबाद के भी हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए 150 बसें रिजर्व की गई हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, हाथरस, शामली, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद जाने के लिए बसों की मांग बढ़ेगी। पूरे प्रदेश में कुल 25,53,1996 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में अकेले गाजियाबाद में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 100896 होगी। वहीं, इस पूरे मामले में गाजियाबाद रीजन के आरएम केएन चौधरी ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed