{"_id":"64d3eca13f7715ba840f0cb5","slug":"tomato-prices-fall-in-three-days-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-1420-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: दिल्ली-एनसीआर में सस्ता हुआ टमाटर, इतनी आई गिरावट; यहां बिक रहा 100 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price: दिल्ली-एनसीआर में सस्ता हुआ टमाटर, इतनी आई गिरावट; यहां बिक रहा 100 रुपये किलो
Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
सार
गाजियाबाद में बीते दिन दिनों के अंदर टमाटर के दाम नीचे आ गए। मंडी समिति की तरफ से साहिबाबाद सब्जी मंडी और राजनगर एक्सटेंशन में सस्ते टमाटर का काउंटर लगाया गया।
विज्ञापन
टमाटर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी समिति की तरफ से बुधवार को साहिबाबाद सब्जी मंडी और राजनगर एक्सटेंशन में सस्ते टमाटर का काउंटर लगाया गया। तीन दिन में टमाटर के दाम में 30 रुपये की गिरावट के साथ 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हुई।
विज्ञापन
मंडी निरीक्षक केआर वर्मा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन गोल चक्कर और साहिबाबाद मंडी परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सस्ते टमाटर का काउंटर लगाया गया। इस दौरान कुल 195 किलो टमाटर की बिक्री हुई। मंडी समिति की तरफ से लगने वाले सस्ते टमाटर का काउंटर बृहस्पतिवार से नहीं लगेगा।
विज्ञापन
केआर वर्मा ने बताया कि अब टमाटर के दाम में गिरावट हो रही है। मंडी से लेकर बाजार में टमाटर का दाम 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सस्ते काउंटर पर टमाटर की खरीदारी के लिए ग्राहक भी कम आ रहे है।
विज्ञापन