फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thugs extorted 14 thousand rupees from young man's account

युवक के खाते से ठगों ने निकाले 14 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Thugs extorted 14 thousand rupees from young man's account
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी निवासी युवक के खाते से शातिर ठग ने 14 हजार रुपये निकाल लिए। पीडित ने पास बुक में एंट्री कराई। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरापुरम के प्रहलादगढ़ी में राम खेलावन गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में उनका बचत खाता है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को वह पास के एक एटीएम बूथ से तीन हजार रुपये निकालने गए थे। रुपये निकाल कर जब वह घर पहुंचे तो उनके खाते में 14 हजार रुपये बचे थे। 30 अप्रैल को बैंक में वह पासबुक में अपडेट कराने पहुंचे तो पता चला कि दो बार में उनके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने जांच की तो एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम अमित खारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed