फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three youths committed suicide by hanging themselves

Ghaziabad News: तीन युवकों ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three youths committed suicide by hanging themselves
गाजियाबाद। कविनगर, सिहानी गेट और विजयनगर थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। कविनगर के शास्त्रीनगर और सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जटवाड़ा में फंदा लगाने दोनों युवकों के नाम सचिन राठौर और सचिन वाल्मीकि हैं। जबकि विजयनगर की कांशीराम कालोनी में फंदा लगाकर जान देने वाले का नाम शाकिर है। पुलिस ने दोनों के शवों का मेडिकल परीक्षण कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि सिहानीगेट थाना क्षेत्र के जटवाड़ा मोहल्ले में बुधवार की रात करीब आठ बजे सचिन वाल्मीकि (26) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार सचिन शराब पीने का आदी था और परिवार से अलग किराये के कमरे में रह रहा था। बुधवार की देर रात नशे की हालत में सचिन ने पटेलनगर निवासी भाभी को फोन किया और आत्महत्या करने की धमकी दी। सचिन को समझाने उसकी भाभी जटवाड़ा पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो सचिन का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, कविनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह शास्त्रीनगर में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक का नाम सचिन राठौर(27) है और मेरठ में एसीसी सीमेंट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने मुताबिक घरेलू कलह के चलते सचिन राठौर ने आत्महत्या की है। सुबह जब वह उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो सचिन राठौर का शव फंदे से लटका मिला। उधर एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में रहने वाला शाकिर (28) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह दंपती में कहासुनी के बाद शाकिर कमरे में गया और दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। हालांकि तीनों में से किसी भी पीड़ित परिजन ने थानों में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed