{"_id":"69e3ebb59ae5fec77a0894f8","slug":"three-villagers-accused-of-setting-fire-to-a-cowshed-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17948-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गौशाला में गांव के ही तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गौशाला में गांव के ही तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के कनावनी गांव स्थित श्री कृष्णा ट्रस्ट गौशाला में आग लगाने का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगा है। इनमें रामवीर, श्रीपाल और अभिषेक शामिल है। गौशाला की ओर से सूरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। हादसा 16 अप्रैल की रात हुआ था, इसमें आग से जलकर एक भैंस की मौत हुई थी।
सूरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई वर्षों से गौशाला की देखरेख करते आ रहे हैं। 16 अप्रैल की रात गौशाला में आग लग गई थी। दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान एक भैंस मर गई थी। हालांकि 29 गोवंशों को बचा लिया गया था। आरोप है कि गांव के रामवीर, श्रीपाल और अभिषेक उनकी हत्या करना चाहते हैं। इस इरादे से उन्होंने पूर्व में भी गोशाला में आग लगाई थी। उस समय 49 गोवंशों को बचाया गया था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।