फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three teenagers who went to bathe in Hindon canal drowned in Ghaziabad two died

Ghaziabad: हिंडन नहर में नहाने आए कोंडली के दो भाइयों समेत तीन किशोर डूबे, दो की मौत, एक का नहीं चला पता

Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 May 2023 11:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दिल्ली कोंडली में रहने वाले पांच बच्चे किसी काम से घर से निकले थे। सभी घूमते हुए हिंडन नहर के किनारे पहुंचे गए। पांचों नहर में नहाने के लिए अंदर कूद गए।

विज्ञापन
Three teenagers who went to bathe in Hindon canal drowned in Ghaziabad two died
हिंडन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में हिंडन नहर में रविवार शाम नहाने आए दिल्ली-कोंडली के पांच बच्चों में से तीन गहरे पानी में डूब गए। सकुशल दो बच्चों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन टीम की मदद से दो बच्चों के शव बाहर निकाले। तीसरे की तलाश में पांच घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला। खोड़ा पुलिस ने हादसे की सूचना गाजीपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली कोंडली में रहने वाले पांच बच्चे किसी काम से घर से निकले थे। सभी घूमते हुए हिंडन नहर के किनारे पहुंचे गए। पांचों नहर में नहाने के लिए अंदर कूद गए। गहरे पानी में पहुंचने पर दो सगे भाई वीर (17 वर्ष) और धर्म (14 वर्ष) पुत्र लेखराज व तरुण (14 वर्ष) पुत्र राजवीर डूबने लगे। उन्हें देखकर दोनों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगे। तब दोनों किसी तरह नहर से बाहर निकले और तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और तुरंत एनडीआरएफ व अग्निशमन टीम को ऑपरेशन के लिए बुलाया। इस बीच निजी गोताखोर तीनों की तलाश में नहर में कूद पड़े। काफी देर प्रयास के बावजूद तीनों का कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ और अग्निशमन टीम ने पानी में मशीन डालकर नीचे के प्रेशर को ऊपर उठाया तो धर्म और तरुण ऊपर आ गए।

विज्ञापन

टीम ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। टीम ने वीर की तलाश में भी ऑपरेशन चलाया, लेकिन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने हादसे की सूचना गाजीपुर थाना पुलिस को दी।

दिल्ली पुलिस ने भी परिजनों का पता करके उन्हें हादसे के बारे में बताया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दो बच्चों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरे की तलाश भी कर रहे हैं। परिवार को हादसे की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed