{"_id":"6362685d6511404e5d298b97","slug":"three-story-building-collapse-in-sahihabadm-cracks-on-many-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: साहिबाबाद में गिरा तीन मंजिला मकान, कई में आई दरार, फ्लैट बनवाने के लिए बिल्डर करवा रहा खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: साहिबाबाद में गिरा तीन मंजिला मकान, कई में आई दरार, फ्लैट बनवाने के लिए बिल्डर करवा रहा खोदाई
Wed, 02 Nov 2022 07:11 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:11 PM IST
सार
आस-पास के लोगों का आरोप है, यहां बिल्डर फ्लैट बनवाने के लिए खुदाई का काम करा रहा है।
विज्ञापन
खुदाई की वजह से गिरा तीन मंजिला मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-वजीराबाद रोड पर शालीमार सिटी सोसायटी के पीछे गरीमा गार्डन के एफ ब्लॉक में खुदाई की वजह से बुधवार को तीन मंजिला मकान धारासाही हो गया। आस-पास के लोगों का आरोप है, यहां बिल्डर फ्लैट बनवाने के लिए खुदाई का काम करा रहा है। खुदाई ज्यादा होने की वजह से तीन मंजिला मकान गिर गया और कई मकानों दरारें आ गई है।
विज्ञापन
मकान में दरारें आ रहीं थीं। इसलिए आज सुबह ही मकान खाली कर दिया था। वहीं तीन मकान और खाली कर दिए गए है। वहीं सात मकानों में और दरारें आ गई हैं। लोगों का कहना है कभी हमारे भी मकान न गिर जाएं इसलिए रात को घर में नहीं सोएंगे।
विज्ञापन
टीलामोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि अशोक वाटिका निवासी गीता ने मकान में दरार आने पर बिल्डर के खिलाफ लापरवाही बरतने और नुकसान होने का मुकदमा कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन