फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three smugglers including a father and son arrested with over 57 kg of marijuana

57 KG गांजे के साथ बाप-बेटा पकड़े: बंगाल से गाजियाबाद-दिल्ली में बेचते, पूछताछ में उगला कारोबार का काला सच

Thu, 19 Feb 2026 05:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 05:30 PM IST
सार

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चेकिंग के दौरान 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। टीम ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित तीन अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। जो गांजा लाकर गाजियाबाद-दिल्ली में बेचते थे।

विज्ञापन
Three smugglers including a father and son arrested with over 57 kg of marijuana
गांजे के साथ पिता-पुत्र और एक अन्य तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की संयुक्त टीम को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों पिता व पुत्र के साथ एक अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 18 फरवरी को मैनुअल इनपुट के आधार पर की गई। पुलिस टीम राजकम्पाउण्ड के सामने जीटी रोड लालकुआं पर चेकिंग कर रही थी, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन बैग लिये संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में तीनों आरोपियों ने कपड़ों के नीचे गांजा छिपाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में अच्छन खान पुत्र अब्दुल रब निवासी झुग्गी नं टी 51 इन्द्रा कालोनी शालीमार बाग दिल्ली मूल निवासी ग्राम सिमरियांव दुधार संतकबीर नगर उ0 प्र0 व गुलाम हैदर पुत्र अब्दुल वाहिद तथा अमन हैदर पुत्र गुलाम हैदर निवासीगण वार्ड नं 20 मोहल्ला लालबाग थाना टाउन दरभंगा बिहार हैं, तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से कम दामों में गांजा खरीदकर लाते हैं, इस गांजे को वे गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। बुधवार को भी वे इसी इरादे से लालकुआं के पास आए थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिये। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed