{"_id":"68bf338cc444dd72fc068dd6","slug":"three-people-were-cheated-of-rs-140-crore-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9628-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन लोगों से की 1.40 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन लोगों से की 1.40 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के लिंकरोड, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन थानों में सात सितंबर की रात 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
लिंकरोड क्षेत्र निवासी अजय शर्मा को नई गाड़ियों पर डिस्काउंट दिलाने के नाम पर दो भाइयों ने 1.05 करोड़ की चपत लगाई। वहीं, साहिबाबाद में हार्डवेयर कारोबार का कार्यालय खोलकर जालसाज ने जौनपुर निवासी मोहम्मद हसीब से सामान बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, दिल्ली निवासी सरकारी गल्ला विक्रेता राजकुमार गुप्ता से उधार लेकर व फ्लैट बेचकर तीन लोगों ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
डिस्काउंट के चक्कर में गंवाई रकम
लिंकरोड के बृजविहार निवासी अजय शर्मा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनकी मुलाकात लोनी के हयात एनक्लेव निवासी मोहम्मद आशु और उसके भाई मोहम्मद आरिफ से सूर्यनगर में हुई थी। दोनों ने नई गाड़ियों पर डिस्काउंट दिलाने का झांसा दिया और उनसे 14 फरवरी 2025 से 22 फरवरी के बीच 1,17,71,000 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद न तो गाड़ी दिलाई और न ही रकम वापस की। काफी तकादा करने के बाद आरोपियों ने 12 लाख रुपये उन्हें वापस किए लेकिन बकाया रकम अब तक नहीं लौटाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पहले उधार फिर फ्लैट बेचकर हड़पे 32 लाख
दिल्ली के जगतपुरी निवासी सरकारी गल्ला विक्रेता राजकुमार गुप्ता ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वह शालीमार गार्डन निवासी सुनील गुप्ता से परिचित थे। आरोपी ने उन्हें जरूरत बताकर 20 लाख रुपये का उधार वर्ष 2022 में लिया था। काफी समय तक उधार न लौटाने पर आरोपी ने उन्हें 32 लाख रुपये में अपना फ्लैट बिकने की बात बताई। साथ ही उधारी की रकम के अलावा शेष रकम देकर फ्लैट खरीदने का झांसा दिया। आरोप है कि जब फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद वह उसमें निर्माण कार्य कराने पहुंचे तब कुछ लोगों ने फ्लैट पर दावा करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया। जांच के बाद पता चला कि सुनील गुप्ता ने अपने दोस्त दिल्ली के कालकाजी निवासी आकाश शर्मा और जीटीबी एनक्लेव निवासी रवि के साथ मिलकर उनसे धोखाधड़ी की है। तब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।
हार्डवेयर सामान का बिल बनाकर ऐंठे तीन लाख रुपये
जौनपुर के खेता सराय निवासी मोहम्मद हसीब ने बताया कि वह कारपेंटर का काम शुरू करने वाले थे। इसके लिए उन्हें बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम और हार्डवेयर सामान की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने गूगल से हार्डवेयर सामान विक्रेता का नंबर निकाला। कॉल करने पर एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के शाहदरा स्थित झिलमिल कॉलोनी निवासी फैजान खान बताया। साथ ही साहिबाबाद में कार्यालय संचालित होने की बात कही। फोन पर बातचीत के बाद वह 12 दिसंबर 2024 को आरोपी के बताए कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने सामान का ऑर्डर किया। इसके बाद जालसाज ने चार लाख रुपये का बिल बनाया और तीन लाख रुपये एडवांस जमा करा लिए। 20 दिसंबर तक सामान पहुंचने का वादा किया। आरोप है कि उसके बाद से न तो सामान पहुंचा और अब कार्यालय व मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के नंबर ट्रेस कर उनकी सर्विलांस टीम उनका पता लगा रही है। तीनों मामले एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद दर्ज हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।