फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested including woman for rioting and stone pelting during puja

Ghaziabad News: पूजा के दौरान बलवा और पथराव करने में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman for rioting and stone pelting during puja
साहिबाबाद। शहीद नगर की वाल्मीकि कालोनी में पूजा के दौरान दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव से घायल सागर (25) की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए। इनसे घटना में प्रयुक्त क्रिकेट स्टंप बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शहीद नगर में दस मार्च को अजीत पक्ष के लोग घर के बाहर पूजा कर रहे थे। तभी एक पड़ोसी परेशान कर रहा था। गोविंद ने उसे रोका तो पड़ोसी भड़क गए। पड़ोसियों ने गाली-गलौज की इसके बाद सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडे और बल्ले से गोविंद, मोनिका, आकांक्षा, रिषीपाल व अन्य पर हमला कर दिया। सभी में जमकर-लाठी-डंडे चले। गुस्साए लोगों ने छत से पथराव किया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शांति व्यवस्था बिगड़ने पर कार्रवाई की। हमले और पथराव से एक पक्ष के गोविंद, आजाद और सागर जबकि दूसरे पक्ष से सोनू घायल हो गए थे। 15 मार्च की सुबह घायल सागर की मौत हो गई थी। घटना में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने गोविंद, सागर, आजाद, नितिन के अलावा पांच अन्य जबकि दूसरे पक्ष से सोनू, सतीश, राजू, क्रिस, रौनक, रिंकू, अनिल के अलावा आठ अन्य अज्ञात लोगों पर बलवा, हमला, गैर इरादतन हत्या व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामले में सोनू और रौनक के बाद बुधवार को टीम ने क्रिश, सतीश व शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया। घटना में भागे आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed