{"_id":"6a5537b9fb4ef52f3e0848a6","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-goods-worth-lakhs-from-homes-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21317-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरों से लाखों का सामान चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरों से लाखों का सामान चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी योगेश बंसल के मकान से 11 मई को हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी थानाक्षेत्र स्थित पप्पू कॉलोनी निवासी आमिर, दिल्ली के नई सीमापुरी निवासी चांद नबी और फरदीन हैं। तीनों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने एक अन्य चोरी की बात स्वीकार की है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 मई को योगेश बंसल घर से बाहर निजी कार्य से गए हुए थे। जब लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर से मोबाइल फोन व सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो 13 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गंदे नाले की पुलिया के पास से तीनों आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चोरी का सामान धीरे-धीरे राह चलते लोगों और कबाड़ियों को बेच दिया था। आरोपी फरदीन ने बताया कि चोरी का अधिकतर सामान आरोपी चांद नबी अपने घर पर रखता था। करीब एक माह पूर्व उन्होंने भाटी गेट के पास स्थित भाटी कंपाउंड में भी चोरी करना स्वीकारी है। अब बड़ी चोरी की साजिश को अंजाम देने के बाद जिला व राज्य छोड़कर जाने वाले थे। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।