{"_id":"691a37e3bd80066dc700ff55","slug":"threatened-private-company-by-sending-email-case-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12280-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निजी कंपनी को ईमेल भेजकर धमकाया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निजी कंपनी को ईमेल भेजकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित तेजल इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड की महिला कर्मी शिवानी को ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बिहार के औरंगाबाद स्थित सत्येंद्र नगर निवासी राजेश कुमार पर डराने, धमकाने और सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। धमकी 29 और 30 अक्तूबर को मिली थी। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने 15 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि वह 17 जून 2025 से कंपनी में कार्यरत हैं। राजेश कुमार और कंपनी के निदेशकों के बीच उनकी नियुक्ति से पहले ही लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि राजेश कुमार की ओर से लगातार उन्हें ईमेल भेजे जा रहे हैं। इनमें उन्हें व कंपनी के निदेशकों को झूठे मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही किसी तरह उनकी निजी जानकारी हासिल कर उसे किसी अन्य के साथ साझा करने का भी आरोप है। पीड़िता ने खुद को मानसिक तनाव में होने और सामाजिक छवि धूमिल होने की बात कही है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ईमेल की जांच सर्विलांस सेल कर रही है। कंपनी के निदेशकों से बातचीत की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।