{"_id":"67a8feb418f2cf95200b87da","slug":"thieves-stole-from-a-house-in-kavi-nagar-and-a-shop-in-vijay-nagar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-570514-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरों ने कविनगर में मकान तो विजयनगर में दुकान में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरों ने कविनगर में मकान तो विजयनगर में दुकान में की चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के अवंतिकानगर निवासी अजय सिंह पत्नी के साथ कुछ दिनों के लिए हैदराबाद गए। लौटकर देखा तो चोरों ने मकान के मुख्य द्वार और कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। जबकि विजयनगर निवासी प्रेम प्रकाश के अनुसार वह पूजा पाठ सामग्री और शादी में प्रयोग होने वाले सामान की दुकान करते हैं। सात फरवरी की रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 85 हजार रुपये और कुछ सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार चोर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं।
अवंतिका नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि जनवरी माह में मकान का ताला लगाकर वह पत्नी के साथ हैदराबाद गए। लौटकर घर आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो तमाम कमरों और उनमें रखी अलमारी के ताले टूटे थे। जांच पड़ताल में पता चला कि अलमारी से 30 हजार रुपये की नकदी और 500 से 600 ग्राम चांदी के जेवर के साथ-साथ कुछ कीमती सामान भी चोर ले गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, पुराना विजयनगर निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह मवई रोड पर पूजा-पाठ और शादी में प्रयोग होने वाले सामान की दुकान करते हैं। सात फरवरी की रात को तीन चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ा और गल्ले से 85 हजार रुपये और कीमती सामान चुरा लिया। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरों की संख्या तीन है और कार के पीछे से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया कि चोरों ने बराबर में स्थित प्रिंस किराना स्टोर का शटर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
.....
मीडियाकर्मी के घर चोरी का खुलासा नहीं
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी मीडियाकर्मी दो भाइयों के घरों में करीब एक माह पूर्व 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर लोहे की रॉड हाथ में लेकर ताले तोड़ता हुआ नजर भी आया। इसके बावजूद नगर कोतवाली पुलिस इस चोरी को खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
....