फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a fight between two parties in Bulandshahr over a land dispute

बुलंदशहर में खूनी संघर्ष: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कार चढ़ाने की कोशिश हुई, पांच घायल

Mon, 05 May 2025 07:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 May 2025 07:56 PM IST
सार

औरंगाबाद के गांव मूढीबकापुर में रविवार देर रात दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती है और दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
There was a fight between two parties in Bulandshahr over a land dispute
दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद में पुलिस चौकी से तहरीर देकर लौटते समय रविवार देर रात कार सवार लोगों पर थार चढ़ाने का प्रयास किया गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इसके बाद थार सवार आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर कार सवार लोगों पर नुकीले हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें प्रधानाचार्य समेत पांच लोग जख्मी हो गए। रविवार देर रात हुई वारदात के बाद एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिजनों ने एएसपी के सामने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

गांव मूढ़ी बकापुर में शुक्रवार शाम दो बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर जितेंद्र शर्मा और मोहित सैनी पक्ष में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से एक युवक का शांति भंग में चालान किया था। बताया जाता है कि रविवार शाम जितेंद्र शर्मा को लखावटी चौकी प्रभारी ने तहरीर देने के लिए चौकी पर बुला लिया। तहरीर देकर चौकी से लौटने के दौरान देर रात करीब दस बजे अनामिका शुगर मिल के पास चार-पांच लोग कार में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने दूसरे पक्ष को देखते हुए कार पर थार चढ़ाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए सभी को कार से बाहर निकाल लिया और नुकीली वस्तु से उन पर प्रहार कर दिया। जिसमें एमएच इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रधानाचार्य पनवेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, निखिल शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में एएसपी के सामने परिजनों ने एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

फायरिंग, मारपीट और झगड़े की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी ऋजुल कुमार, एसडीएम सदर नवीन कुमार, तहसीलदार समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन घर पर केवल महिलाएं मिलीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित, शिवम, अनिल, सुनील, लोकेश, बॉबी, प्रदीप, लाला, मोहित, सचिन, साहब सिंह व गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, सोमवार की सुबह सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने औरंगाबाद, स्याना और बीबीनगर पुलिस के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया।

चार घंटे पुलिस चौकी में बैठाया, लौटते ही हो गया हमला
पीड़ित परिवार के लोगों ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर एसएसपी के सामने आरोप लगाते हुए शिकायत की। पीड़ित जितेंद्र शर्मा के अनुसार रविवार शाम लखावटी चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने फोन कर उन्हें चौकी बुलाया और तहरीर में से पूर्व प्रधान और पुत्र के नाम हटाने की बात कही। जब पीड़ित पक्ष चौकी पर पहुंचा तो वहां से चौकी प्रभारी गायब हो गए। जितेंद्र शर्मा का आरोप है कि वह चार घंटे तक चौकी में बैठे रहे और वहां रात हो गई। लेकिन चौकी प्रभारी बार-बार आने का झूठा आश्वासन देते रहे। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने ही आरोपियों के लिए मुखबिरी की। आरोप लगाया कि थाने की एसओजी में तैनात एक कांस्टेबल की आरोपियों से साठगांठ है।

प्रधानाचार्य ने जताया जान का खतरा
अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैप्टन लखन शर्मा और उनके भाई कृष्ण कुमार शर्मा ने हमलावरों से खुद की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना था कि हमलावर उनको तलाशते हुए घर तक पहुंच गए। देर रात 12 बजे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह आला अधिकारियों के साथ औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और अपराध रजिस्टर मंगाकर आरोपियों की कुंडली खंगाली। एक आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए एएसपी को निर्देश दिए।

दोनों पक्षों में तीन साल से चल रहा है विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब तीन वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें गांव के ही शिवम और मोहित ने जितेंद्र शर्मा को गोली मारी थी। 2024 में भी पूर्व प्रधान के पुत्र लोकेश पर जानलेवा हमला हो चुका है। तीन दिन पहले भी इसी जमीनी विवाद में मारपीट हो चुकी है।

जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों को गोली नहीं लगी है। वारदात के पीछे जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश है। थाना स्तर की कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। अगर किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 10 से अधिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। वारदात में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed