फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The use of plastic utensils will be banned on the Kanwar route

Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग पर प्लास्टिक निर्मित बर्तनों का उपयोग होगा प्रतिबंधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The use of plastic utensils will be banned on the Kanwar route
गाजियाबाद।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले दुकानदारों से बातचीत करके यह निर्देश दिया कि वह प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग न करें। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली सभी दुकानों को लाइसेंस की कॉपी और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। इसके अलावा साफ-सफाई और शुद्धता के साथ खाना बनाएं।

जिलाधिकारी ने दिल्ली-मेरठ मार्ग, गंगनहर पटरी मार्ग और मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग का निरीक्षण रास्तों के गड्ढे भरने से लेकर साफ-सफाई, सड़क किनारे की झाड़ियों को कटवाने, प्रकाश व्यवस्था, बिजली के पोल को प्लास्टिक से ढकने से लेकर अन्य निर्देश दिए। इस रास्ते पर पड़ने वाले मीट, मांस, मदिरा की दुकानों के संचालकों को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर सूचनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अस्थाई कांवड़ शिविरों में नियमित जांच करने, अग्निशमन यंत्रों की जांच करने से लेकर विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed