{"_id":"5827653d4f1c1b6729b3ba1d","slug":"the-over-100-banks-the-lack-of-notes-might-be-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में आई 100 के नोटों की कमी, हो सकती है दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में आई 100 के नोटों की कमी, हो सकती है दिक्कत
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1000-500 के नोट बंद होने से परेशानी झेल रहे लोगों की दिक्कतें रविवार को और बढ़ सकती है। अब गाजियाबाद समेत बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ के बैंकों और डाकघरों में 100-100 के नोट भी खत्म होने लगे हैं।
रिजर्व बैंक से नए नोट प्राप्त न होने के कारण रविवार को बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नोट नहीं बदले जा सकेंगे। केवल खातों में पैसा ही जमा किया जाएगा। जबकि पीएनबी व एसबीआई में दो-दो हजार के नोट तो हैं लेकिन 100 के नोटों की कमी आ गई है।
बैंक आफ इंडिया गाजियाबाद जोन के सीएसडी सीनियर मैनेजर की ओर से संबंधित जिलों की शाखाओं को ई-मेल भेजकर इसकी सूचना दी गई है। इसमें कहा गया है कि आरबीआई से कैश नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से बैंक आफ इंडिया की शाखाओं में 1000-500 के पुराने नोटों के बदले नए नोट नहीं दिए जा सकेंगे। लोग अपने खातों में पुराने नोट जमा करा सकते हैं। बैंक रोजाना की तरह ही खुले रहेंगे।
उन्होंने ब्रांच के अधिकारियों इसके लिए ब्रांच के अंदर और बाहर नोटिस लगाकर जनता को सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं। उधर, पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम राजेश कुमार व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर सुनील कुमार गोयल ने बताया कि 100-100 के नोटों की संख्या कम रह गई है।
हालांकि 2000 के नोट अभी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को बैंक शाखाओं में नोटों की उपलब्धता रहने तक ही एक्सचेंज किया जाएगा। खातों में 500-1000 के पुराने नोट जमा कराने का काम जारी रहेगा।
स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही खोले जाएंगे। सेंट्रल बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उनकी शाखाओं में फिलहाल 100 के नोटों की कमी नहीं है।