{"_id":"690ba710d8579f51f608c170","slug":"the-mayor-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-rs-5-crore-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-755823-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का महापौर ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का महापौर ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का बुधवार को महापौर ने शिलान्यास किया। विकास कार्यों के शिलान्यास होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि वार्ड 17 हिंडन विहार मेट्रो स्टेशन से वाल्मीकि सभागार होते हुए गार्बेज फैक्टरी तक आरसीसी सड़क के निर्माण का कार्य कराया जाएगा। जिसमें दो करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे एवं सर्विस रोड पर शौचालय से जल निगम कट तक जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड 27 डूंडाहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग जी डी ट्रांसपोर्ट से सामुदायिक भवन तक व अन्य आंतरिक गलियों में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसमें लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि डूंडाहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब है। इसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार मुझसे शिकायत की। ऐसा ही हाल हिंडन विहार को जाने वाला मुख्य मार्ग का भी था। इन सड़कों और आंतरिक गलियों के निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान पार्षद नरेश जाटव, पार्षद जयकिशन पाल, पूर्व पार्षद राकेश पंडित, विकास हिंदू, मंडल पदाधिकारी सुनील गौतम, कामेश्वर त्यागी मौजूद रहे।