फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The laborer killed by stabbing with scissors for not giving liquor money in modinagar

मोदीनगर : शराब के पैसे न देने पर मजदूर की कैंची घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The laborer killed by stabbing with scissors for not giving liquor money in modinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : उत्तर प्रदेश पुलिस

विस्तार

नगर से सटे बेगमाबाद गांव में शुक्रवार देर रात एक नशेड़ी ने शराब के लिए उधार पैसे न देने पर मजदूर महेन्द्र 45 की कैंची घोपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बेगमाबाद स्थित पीर वाला मोहल्ला निवासी महेन्द्र पुत्र कालूराम पुताई आदि का कार्य करता था।  शुक्रवार रात वह काम से लौट रहा था। बताया गया कि गांव निवासी शिवा नशे का आदी है। शिवा ने शराब पीने के लिए महेन्द्र से कुछ रूपये उधार मांगे,महेन्द्र ने रूपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि रूपये देने से इंकार करने पर शिवा आपा खो बैठा और उसने महेन्द्र की गर्दन पर कैंची से प्रहार कर दिए। लहूलुहान महेन्द्र जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


शोर शराब सुनकर वहां भीड जमा हो गई। महेन्द्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महेन्द्र को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेन्द्र की मौत के बाद परिवार में हा-हा कार मच गया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान का कहना है कि मृतक के पुत्र अमन की तहरीर पर आरोपी शिवा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में इकलौता कमाने वाला था महेन्द्र
महेन्द्र रंगाई पुताई तथा मजदूरी आदि करता था। उसके तीन बच्चे है । बताया गया कि महेन्द्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। महेन्द्र की हत्या के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed