{"_id":"69c837639761df97c404d581","slug":"the-girl-who-jumped-into-hindon-is-mentally-unstable-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17174-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मानसिक विक्षिप्त है हिंडन में कूदने वाली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मानसिक विक्षिप्त है हिंडन में कूदने वाली युवती
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित हिंडन बैराज से नदी में कूदने वाली 24 वर्षीय युवती के मानसिक तौर पर कमजोर होने की बात सामने आई है। इलाज के बाद 27 मार्च को उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती का परिवार वर्तमान में गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहता है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे एक युवती ने हिंडन बैराज से नदी में छलांग लगा दी थी। लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवती को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की तो पाया कि सिहानी गेट थाने से उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पहचान के बाद परिजनों को युवती से मिलवाया गया। पूछताछ में परिवार ने बेटी के मानसिक विक्षिप्त होने और इलाज चलने की बात कही है।